Saturday, July 27, 2024 at 5:20 AM

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमले करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मदपुर कठार निवासी राधेश्याम यादव को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दुर्गा मंदिर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आराेपी को जेल भेज दिया। अभी भी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

पिछले दिनों एक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ स्थानीय लोगों के साथ कुछ अन्य लोगों ने मारपीट की घटना कर दी थी। उनके नाक पर चोंट लग गई थी। उनके पीएसओ की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

Check Also

नए यमुना पुल से दो किशोरियों समेत तीन ने लगाई छलांग, एक बचाया, दो लापता, खोजबीन जारी

प्रयागराज:  नए पुल से बृहस्पतिवार दोपहर किशोरी सहित तीन लोगों ने यमुना में छलांग लगा …