नींबू पानी हमारे  लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो हम सभी जानते हैं। इसे गर्म पानी में मिलाकर सुबह उठकर पीने से वजन कम होने लगता है।

इसके साथ ही नींबू हमारे पाचन में काफी मददगार साबित होता है, जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। हालांकि किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हानिकारक साबित हो सकता है।

नींबू विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है। अगर हमारे शरीर में इस पोषक तत्व का स्तर बढ़ जाए तो यह कई महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित करता है इसलिए कई डॉक्टर भी सीमित मात्रा में इसका सेवन करने की सलाह देते हैं।

विटामिन सी की अधिकता के कारण पेट में अम्लीय स्राव बढ़ने का खतरा होता है क्योंकि इससे अम्लता की संभावना बढ़ जाती है। समस्या यहीं नहीं रुकती बल्कि ज्यादा नींबू पानी पीने से उल्टी, दस्त और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

नींबू अक्सर सांसों की दुर्गंध और दांतों को साफ करने में मदद करता है, आप बहुत अधिक नींबू पानी पीते हैं,  कोशिश करें कि जब भी आप नींबू पानी पिएं तो स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे नींबू के रस का दांतों से संपर्क कम हो जाएगा। ऐसा करने से दांत कमजोर नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *