Thursday, June 1, 2023 at 8:23 AM

श्रद्धा कपूर से उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा भी अपने आकर्षक लुक के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में श्रद्धा ने अपनी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट शेयर किया।

बेशक, श्रद्धा कपूर नेचुरल ब्यूटी हैं लेकिन वे अपनी स्किन का खासतौर पर ध्यान रखती हैं। अपनी स्किन केयर के लिए श्रद्धा कपूर महंगे कॉस्‍मेटिक प्रोडक्ट्स के बजाय कुदरती नुस्खों को अपनाना पसंद करती हैं। श्रद्धा 4 चीजों से मिलाकर एक फेसपैक बनाती हैं जिसके बारे में उनकी दादी मां ने उन्हें बताया था। फेसपैक बनाने की विधि बहुत आसान है।

इस फेसपैक के लिए आपको दही, बेसन, ताजी कसी हुई हल्दी और थोड़ा सा गुलाबजल चाहिए होगा। सबको अच्छे तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें।  आपका ये फेसपैक तैयार है।फेस को पानी से धोकर और साफ करने के बाद ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर ये फेसपैक लगाएं। फेसपैक सूखने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस पैक को सप्ता‍ह में दो बार लगा सकते हैं। यदि आप इस फेसपैक या उबटन को नियमित लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन में नमी बरकरार रहती है और चेहरा हरदम दमकने लगता है।

Check Also

बालों का गिरना रोकने और बालों की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेंगी ये टिप्स

बालों का खूबसूरत होने से आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। लेकिन बालों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *