Thursday, April 25, 2024 at 4:08 AM

यहाँ जानिये आखिर किस राशि के जातकों को आज मिलेगा धन लाभ, देखे अपना राशिफल

मेष -सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिजनों के व्यवहार से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। कोई नयी पुस्तक पढ़ने का विचार बनेगा। ऑफिस का माहौल हल्का रहेगा। दिल की बात बताने से पहले कई बार सोच लें। कमीशन से जुड़े कार्यों से लाभ हो सकता है।

वृषभ – कार्यक्षेत्र-कारोबार में यथावत स्थिति रहेगी। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक चिंतन, परेशानी बनी रहेगी। न्यायिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन – किसी पुरानी इच्छा की पूर्ति होगी। कारोबार की गति बढ़ाने का प्रयास करेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द उठायेंगे। लेकिन आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें। सुबह-शाम व्यायाम करना न भूलें।

कर्क – व्यापार कारोबार में प्रगति मिलेगी। भूमि कृषि निर्माण कार्यों में यश मिलेगा। मांगलिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी।

सिंह – शरीर में थकान और दर्द की शिकायत हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। विदेश में जॉब करने वाले लोगों को कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में दूरियाँ न आने दें।

कन्या – बेरोजगारी दूर हो सकती है। कुछ नया कार्य करने का प्लान बनायेंगे। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। प्रेमी जन आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी आय अच्छी रहेगी।

तुला – मानसिक चिंतन, कारोबार-व्यापार के लिए सम स्थिति बनेगी। नौकरीपेशा जातक के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। भूमि-भवन निर्माण कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक – विदेशी निवेश के साथ आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कीमती वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। घर में तनाव और अशान्ति रहेगी। सरकारी कार्यों में विलम्ब हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की तकलीफ बढ़ेगी।

धनु – अनावश्यक खर्च होने के योग बन रहे हैं। आगे बढ़ने के नये रास्ते निर्मित होंगे। किसी मशीनी उपकरण में खराबी आ सकती है। बॉस से सम्बन्ध अच्छे रखने का प्रयास करें। अति आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें।

मकर – शिक्षण क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। मांगलिक कार्यों का योग निर्माण होता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा जातक को नये अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजकीय पक्ष से लाभ मिल सकता है।

कुम्भ – प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रणय सम्बन्धों में नवीनता का एहसास होगा। कोई शुभ सूचना मिलेगी। कुल मिलाकर दिन काफी अच्छा बीतेगा।

मीन –  आध्यात्मिक भाव से आनन्द मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। धन प्राप्ति के मार्ग सुलभ होंगे। कठिन समय में लोगों से मदद मिलेगी। बेवजह तनाव पालने से बचें। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।

Check Also

आज का राशिफल: 18 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला …