Friday, September 20, 2024 at 3:08 AM

वेदांग रैना के संग दोबारा काम करने को बेताब हैं खुशी, बोलीं- उनके साथ मैं सहज महसूस करती हूं

अभिनेता वेदांग रैना और खुशी कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों एक साथ पिछले साल ‘द आर्चीज’ में नजर आए थे। दर्शकों को उनकी जोड़ी पसंद आई थी। वहीं अफवाहों का बाजार गर्म है कि खुशी और वेदांग एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कल रात खुशी और वेदांग डिजाइनर गौरव गुप्ता के नवीनतम संग्रह अरुणोदय के लिए शोस्टॉपर बने। उसी दौरान मीडिया से खुशी वेदांग के बारे में बातें करती नजर आईं—खुशी कपूर से जब पूछा गया कि क्या वे वेदांग के साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगी। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, ‘हां, मैं उनके साथ दोबारा जरूर एक फिल्म करना पसंद करूंगी। उनके साथ काम करते हुए मैं सहज महसूस करती हूं’।

खुशी कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ‘मुझे ऐसा लगता है कि जब आप किसी व्यक्ति को जानते हैं तब आप उनके साथ सहज होते हैं। इससे चीजें कम कठिन हो जाती हैं और आप उतना घबराते नहीं हैं। मुझे लगता है कि एक सहज माहौल में गलती कम होती है’।खुशी कपूर शो के दौरान ऑफ-शोल्डर ब्लाउज, केप-स्टाइल स्लीव्स और मरमेड स्कर्ट में नजर आईं। वे किसी परी जैसी लग रही थीं। उन्होंने आप ने लुक को पूरा करने के लिए हेवी नकलेस पहना था। उस शो में उनके साथ वहां वेदांग भी मौजूद थे।

वहीं खुशी के संग दोबारा काम करने के बारे में बाते करते हुए वेदांग ने कहा, ‘बिल्कुल हम एक साथ काम करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं और हम एक साथ काफी सहज हैं। हम सेट पर भी काफी आराम से एक साथ काम करते हैं। मुझे उनके साथ काम करके अच्छा लगता है’।

Check Also

कर्ज के संकट से जूझ रही हैं गायिका मारिया कैरे, ज्यादा खर्च करने की है आदत

मशहूर गायिका मारिया कैरे को लेकर खबर आ रही है कि वो आर्थिक चुनौतियों का …