लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्में हों या गाने, फैंस क्रेजी रहते हैं। होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। इससे पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में होली स्पेशल सॉन्ग धड़ाधड़ रिलीज हो रहे हैं। अक्षरा सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक, कई सितारे अपने-अपने होली सॉन्ग पेश कर रहे हैं। आज मंगलवार को खेसारी का नया गाना रिलीज हुआ है।

व्यूज की हुई झमाझम बरसात
खेसारी लाल यादव का नया होली स्पेशल सॉन्ग ‘भऊजी पुछेली’ आज मंगलवार को अन्नपूर्णा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने गाया है। अखिलेश कश्यप ने इसे लिखा है। गाने को जबर्दस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक रिलीज के महज दो घंटे में गाने को एक लाख 96 हजार व्यूज मिल चुके हैं। यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।

यूजर्स की मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
खेसारी लाल के इस गाने में देवर और भाभी के बीच का हंसी-मजाक दिखाया गया है। खेसारी का डांस हमेशा की तरह धमाकेदार है। यूजर्स को गाना पसंद आ रहा है और उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘इस बार होली पर खेसारी के गानों से ही त्योहार मनाया जाएगा’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अखिलेश कश्यप ने क्या शानदार गाना लिखा है’। एक यूजर ने लिखा है, ‘खेसारी लाल ने होली स्पेशल बनाने का इंतजाम कर ही दिया’।