मारुति सुजुकी अपनी चर्चित जिम्नी 5-डोर SUV को इस वर्ष मई में लॉन्च करने वाली है. कंपनी इस कार की बुकिंग भी शुरू कर चुकी है और जिसकी 18,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं.

जिसमें से तकरीबन 66% की बिक्री इंडियन मार्केट में की जाने वाली है. यानि हर महीने कंपनी इस कार के 7000 यूनिट्स का प्रोडक्शन करने वाली है.  यह SUV लाइनअप में जेटा और अल्फा जैसे दो ट्रिम्स में पेश कर दिया गया है.

माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5L K15B पेट्रोल इंजन से लैस कर दिया गया है. जिसमे सुजुकी का ऑलग्रिप प्रो ड्राइवट्रेन सिस्टम भी दिया जाने वाला है इसमें 50 डिग्री का डिपार्चर एंगल, 36 डिग्री का अप्रोच एंगल 24 डिग्री का रैम्प ओवर एंगल और 210mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी प्रदान किया जा रहा है.

कार के टॉप-एंड जीटा ट्रिम में LED हेडलैंप, अलॉय व्हील, कीलेस स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, 9.0-इंच टचस्क्रीन स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेडलैंप वाशर, फॉग लैंप, बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल और आर्कामिस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स देखने के लिए मिलने वाला है,  एंड्रॉइड ऑटो, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर, स्टील व्हील्स, सीटबेल्ट प्री टेंशनर्स, आइसोफिक्स चाइल्ड जैसे फीचर्स भी मिलने वाले है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *