गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़  ने 92 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.  सीएसके को इस मैच में हार मिली, लेकिन गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने उनकी जबर्दस्त तारीफ करते हुए कहा कि वह भारतीय क्रिकेट के लिए आने वाले समय में कमाल करेगा.

गायकवाड़ ने 50 गेंद की पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए. यानी 70 रन तो उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से बनाए. मैच में चेन्नई ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 178 रन तक बनाए. जवाब में टाइटंस ने 4 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया.

अगर ऐसे ही खेलता रहा, तो भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल करेगा. समय आने पर भारतीय क्रिकेट टीम उसके साथ होगी.’ जुलाई 2021 में डेब्यू के बाद से गायकवाड़ ने 9 टी20 इंटरनेशनल मैच में 135 रन बनाए हैं. हालांकि यह प्रदर्शन औसत ही रहा है. पंड्या का यह बयान इसलिए भी अहम है, क्योंकि इस साल घर में ही अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जाने हैं.

हमें उसे गेंदबाजी करने में दिक्कत हो रही थी. मुझे तो लग रहा था कि हम उसे आउट ही नहीं कर सकेंगे. टीम के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि मेरे और शुभमन गिल के विकेट गिरने के बाद हम परेशानी में आ गए थे, राशिद गेंद और बल्ले दोनों से टीम की ओर से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *