आईपीएल में हर दिन फैंस को गेंद और बल्ले की रोमांचक जंग देखने को मिल रही है. हर दिन मुकाबलों में गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर विकेट चटका रहे हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलता है.

वक्त पर्पल कैप के कई दावेदार हैं और देखना दिलचस्प रहेगा कि टूर्नामेंट के आखिर तक कौन इस दावे को बरकरार रख पाएगा और यह पुरस्कार हासिल कर पाएगा.  बराबर विकेट हासिल करके संयुक्त रूप से टॉप पर काबिज हैं. इनके आंकड़ों को देख लेते हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सीजन में सबसे ज्यादा 12 विकेट लेकर हैदराबाद के टी नटराजन और राजस्थान के युजवेंद्र चहल संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हैं. नटराजन ने अब तक 6 मुकाबलों में 12 विकेट चटकाए हैं.

दूसरे नंबर की बात करें, तो यहां मुकाबला तीन खिलाड़ियों के बीच चल रहा है. कुलदीप यादव, आवेश खान और वानिंदु हसरंगा ने अब तक 11-11 विकेट चटकाए हैं और ये खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर काबिज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *