आईपीएल 2022 की शुरुआत शानदार रही है. इस बार एक नयापन देखने को मिला है कि नई टीमों ने शानदार खेल दिखाया है वहीं पुरानी टीमें अपने लेवल से नहीं खेल सकी हैं.

आज के मुकाबले की बात करें तो आज मुंबई कोलकाता के बीच मुकाबला खेला जाएगा. मुंबई की नजर पहली जीत पर होगी वहीं कोलकाता की टीम अपनी जीत की लय को बनाए रखना चाहेगी.

(IPL 2022) में पहली जीत की तलाश कर रही मुंबई इंडियंस नहीं चाहेगी कि केकेआर के सामने इशान किशन पुराने रिकॉर्ड को दोहराएं. वे चाहेंगे कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज बड़ी पारी खेलें.

केकेआर के लिए आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे उमेश यादव का इशान ने एक बार सामना किया है. इस दौरान एक गेंद उन्होंने खेली और इस पर वे आउट हो गए. मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन की चार गेंद उन्होंने खेली हैं और एक बार आउट हो चुके हैं. टिम साउदी के सामने भी इशान का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है.

मुंबई इंडियंस की संभावित XI:

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव/अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स/फेबियन एलन, एम अश्विन, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट/बासिल थंपी, जसप्रीत बुमराह.

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित XI:

वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन/शिवम मावी, टिम साउदी/सैम बिलिंग्स, पैट कमिंस, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *