आईपीएल के 33वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस  को 3 विकेट से हरा दिया. रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की.

आखिरी गेंद पर चेन्नई को 4 रनों की जरूरत थी और धोनी ने उनादकट की गेंद पर चौका जड़ टीम को जीत दिला दी. चेन्नई सुपरकिंग्स की इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस एक बार फिर खाता नहीं खोल पाई. मुंबई इंडियंस इस लीग में एक भी मैच नहीं जीत पाई है .

मुंबई की पारी के 14वें ओवर में ब्रावो गेंदबाजी कर रहे थे और पोलार्ड स्ट्राइक पर थे. ब्रावो की गेंद पर पोलार्ड ने डिफेंस किया और गेंद सीधे गेंदबाज के हाथ में ही गई. इसके बाद ब्रावो ने तुरंत गेंद उठाई और पोलार्ड की ओर फेंक दी.

बता दें कायरन पोलार्ड इस मुकाबले में भी नाकाम रहे. मुंबई का ये ऑलराउंडर 9 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुआ. गजब की बात ये है कि पोलार्ड एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स की पुरानी रणनीति में फंसकर आउट हुए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *