टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio जहां एक तरफ भारत का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन उपलब्ध कराने जा रहा है।  कंपनी अब लैपटॉप सेगमेंट में भी कदम रखने की तैयारी में है। JioBook लैपटॉप जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Jio Book में विंड़ोज के कुछ जरूरी एप्स हैं लेकिन ऑपरेटिंग सिस्टम जियो का है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एचडी कैमरा भी दिया गया है।

Jio Book में 32 जीबी स्टोरेज के साथ 2 जीबी की रैम दी गई है। पहली नजर में Jio Book, क्रोमबुक जैसा लगता है। इसके साथ विंडोज वाला कीबोर्ड ही मिलता है।इसके साथ जियो क्लाउड पीसी का भी सपोर्ट है। रिलायंस जियो ने इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है

यह एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट है। यहां पर इस लैपटॉप के कुछ फीचर्स भी देखे गए हैं। इस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Jio का अपकमिंग लैपटॉप तीन वेरिएंट में देखा गया है। इंटरनल मॉडल के अलावा इसके किसी अन्य फीचर की जानकारी सामने नहीं आई है।Jio Book के साथ जियो के कुछ एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। Jio Book के कीबोर्ड में विंडोज वाले बटन पर Jio लिखा है।  दीवाली के मौके पर Jio Book को उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *