Thursday, September 19, 2024 at 6:26 AM

इंडिगो की मुंबई-फुकेट फ्लाइट को मलेशिया डायवर्ट किया गया, खराब मौसम के चलते लिया फैसला

मुंबई:  शुक्रवार को खराब मौसम के कारण इंडिगो की मुंबई से फुकेट जाने वाली फ्लाइट को मलेशिया के पेनांग की ओर डायवर्ट करना पड़ा। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘फुकेट में खराब मौसम की स्थिति के कारण मुंबई से फुकेट जाने वाली उड़ान 6ई 1701 को मलेशिया के पेनांग की ओर मोड़ दिया गया है, जो सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है।’

एयरलाइन ने यह भी कहा कि फुकेट (थाईलैंड में) के लिए उड़ान भरने की आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है। बयान में कहा गया है, ‘यात्रियों को इस डायवर्जन के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। इस बीच, उनकी सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है।’

विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तुरंत जानकारी नहीं दी गई है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह उड़ान ए320 विमान से संचालित की जा रही थी। इंडिगो ने कहा कि, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक एहतियात के तौर पर इस डायवर्जन को किया गया।

Check Also

‘एक देश-एक चुनाव’ व्यावहारिक नहीं, असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा

नई दिल्ली:कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘एक देश-एक चुनाव’ व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने …