टीम इंडिया में गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन कुछ न कुछ नया करने में विश्वास रखते हैं और सोशल मीडिया पर शानदार रील्स से लोगों का मनोरंजन भी करते हैं।

धवन अब दुनिया को हेल्दी पकवान परोसेंगे क्योंकि वे शेफ के नये अवतार में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और अपने नए काम की जानकारी फैंस के सामने रखी है।

इंस्टाग्राम पर शिखर धवन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है कि जिसमें वे शेफ बने हुए हैं। क्रिकेट जर्सी की जगह वे शेफ के ड्रेस में लोगों से कह रहे हैं कि क्या आपको पसंद है हेल्दी फूड।

अगर हां तो हम आ रहे हैं आपके सामने वह खाना परोसने। शिखर का यह नया अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *