भारतीय टीम नौ फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। 2017 में घरेलू मैदान पर 2-1 से जीत मिली थी। फिर 2018-19 और 2020-21 में दोनों सीरीज ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर भारत 2-1 के अंतर से जीता था।

 

नागपुर में टीम इंडिया नवंबर 2017 के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेलेगी।  पिछली हार फरवरी 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। तब पारी और छह रन से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद भारतीय टीम ने यहां न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को हराया। इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट ड्रॉ रहा था।

भारतीय टीम नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22008 के बाद पहली बार खेलेगी। पिछली बार उसे 172 रनों से जीत मिली थी। मैच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के करियर का आखिरी मुकाबला था।  अनिल कुंबले ने संन्यास लिया था।

नागपुर से पहले दिल्ली में खेले गए तीसरे टेस्ट में आखिरी बार खेले थे। नागपुर में महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी की थी। उन्होंने मैच के आखिरी समय में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कुछ देर के लिए कप्तानी करने का मौका दिया था। उनके इस कदम ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *