IPL की दो नई टीमें Gujrat Titans और lucknow Super Gaints के बीच  को उनके IPL के सफर का पहला मैच खेला गया। दोनों नई टीमों की इस जंग में बाज़ी मारी गुजरात टाइटन्स की टीम ने।

दिलो की धड़कने बढ़ाने वाले इस मुकाबले में काफी कुछ देखने को मिला, कहीं भाई ने भाई का विकेट लिया तो कहीं दो पुराने दुश्मनों के बीच यारी देखने को मिली।

आपको बता दें हार्दिक पंड्या गुजरात के कप्तान हैं तो वहीं क्रुणाल पंड्या इस बार लखनऊ की तरफ से खेल रहे हैं और जब इन दोनों की टीमें आमने सामने आयी और दोनों भाइयों की भिड़ंत हुई तो जीत क्रुणाल पंड्या की हुई।

इस मैच में क्रुणाल और दीपक हुड्डा की पुरानी दुश्मनी भी दोस्ती में बदलती देखी गयी।  ये दोनों खिलाडी पहले एक साथ बड़ौदा के लिए खेला करते थे लेकिन हुड्डा ने क्रुणाल की शिकायत करते हुए टीम ही छोड़ दी थी  अब दोनों को एक कैच पकड़ने के बाद एक दूसरे को गले लगाते देखा गया जिसे देख कर लखनऊ समेत देश भर के क्रिकेट फैंस खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *