घनी पलकें और भौहें चेहरे की सुंदरता को बढ़ाती हैं। लेकिन बहुत कम महिलाएं ऐसी होती हैं जिनकी पलकों और भौहों दोनों पर घने बाल होते हैं। अगर आप भी घने बाल चाहती हैं तो आपको अपनी पलकों और भौहों का खास ख्याल रखना होगा।

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनका अगर आप रोजाना पालन करेंगे तो आपको जल्द ही अच्छे परिणाम मिलेंगे।

अरंडी का तेल

5 बूंद अरंडी का तेल, 5 बूंद नारियल और थोड़ा काजल मिलाएं। अब इस मिश्रण को मस्कारा ब्रश की मदद से पलकों और आइब्रो पर लगाएं। रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है, यह तरीका ज्यादा कारगर होगा।

पेट्रोलियम जेली
1/2 चम्मच पेट्रोलियम जेली में 2 बूंद विटामिन-ई तेल मिलाएं और इसे कांच की छोटी बोतल या कैन में बंद कर लें। अब इस मिश्रण को मस्कारा ब्रश की मदद से पलकों और भौंहों के बालों पर लगाएं। इसे रोजाना इस्तेमाल करें, जल्द ही आपको परिणाम मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *