फूलगोभी और ब्रोकली दोनों ही एक तरह की गोभी हैं, लेकिन फिर भी इन दोनों में कुछ अंतर है। कुछ लोगों को लगता है कि ब्रोकली सेहत को अधिक लाभ पहुंचाती है, तो वहीं कुछ लोग फूलगोभी खाना अधिक पसंद करते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन दोनों सब्जियों में क्या अंतर है। अगर नहीं, तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इन दोनों के बीच के फर्क के बारे में बताते हैं-

फूलगोभी
“फूलगोभी” शब्द का अर्थ है “गोभी का फूल।” “फूलगोभी” नाम लैटिन शब्द कौलिस (गोभी) और फ्लोस (फूल) से बना है। फूलगोभी ब्रैसिका ओलेरासिया की प्रजाति से संबंधित है। यह एक पौधा है जो बीज से उगाया जाता है। हालांकि फूलगोभी के सभी भाग खाने योग्य होते हैं, लेकिन इसका सफेद हिस्सा तने की तुलना में अधिक खाया जाता है।

ब्रोकली

वहीं, अगर बात ब्रोकली की हो तो वह गोभी परिवार (ब्रैसिसेकी) का सदस्य है। ब्रोकोली के सिर, तना और डंठल सभी को सब्जी के रूप में व्यापक रूप से खाया जाता है। यह गहरे हरे रंग का होता है और इसमें हल्के हरे रंग का तना होता है। ब्रोकली के डंठल पर कुछ छोटे पत्ते पाए जा सकते हैं। ब्रोकली की संरचना एक पेड़ के आकार की होती है। यह देखने में एक छोटा पेड़ जैसा ही लगता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *