भारत में नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बोलबाला हो गया है. ग्राहकों को इलेक्ट्रिक बाइक का जादू सर चढ़ कर बोलने लगा है. देश दुनिया की बड़ी से बड़ी कम्पनियां भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स निकाल रही है.

इसी सेगमेंट में भारत में एक नई इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल लॉन्च होने जा रही है. इस मोटरसाइकिल का नाम कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक क्रूजर  है. जानकारों के मुताबिक कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल होगी.

कोमाकी रेंजर मोटरसाइकिल के डिजाइन की पेशकश कंपनी द्वारा अपनी ऑफिशियल साइट वीडियो पर शेयर किया गया है जो बिलकुल बजाज एवेंजर की तरह है.

इस बाइक के बारें में बात करें तो यह मोटरसाइकिल शाइनिंग क्रोम एलीमेंट्स में है. साथ ही इसमें रेट्रो थीम का राउंड एलईडी लैंप इस्तेमाल किया गया है.इसमें एक हैंडल दिया गया है. साथ ही सिंगल पोड इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है.  कंपनी का दावा है कि यह रेंजर इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटर साइकिल 4 किलोवाट की बैटरी पैक है जो 5000W की मोटर को पावर देती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *