हर कोई सुंदर और खूबसूरत त्वचा चाहता है। इसके लिए कई प्रोडक्ट्स लगाते हैं। 20 की उम्र में लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स लगाती हैं। इसकी वजह से त्वचा में पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स हो जाते हैं।

ये आपकी त्वचा में इलास्टिसिटी मेंटेन करने में मदद करता है। रोजाना 8 ग्लास पानी पीना चाहिए ताकि आपके चेहरे में इलास्टिसिटी मेंटेन रहें। साथ ही एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

रात को पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से तनाव कम होता है। इससे आंखों के नीचे काले घेरे नहीं होते हैंए ये आमतौर पर पर्याप्त नींद नहीं लेने की वजह से होता है।

रोजाना अपने चेहरे को दिन में दो बार धोएं। एक बार सुबह उठने पर और दूसरा रात को सोन से पहले। ऐसे करने से त्वचा में जमी गंदगी, डेड स्किन और धूल साफ हो जाती है और त्वचा खिला-खिला नजर आता है।

अपनी स्किन टाइप के हिसाब से प्रोडक्ट्स खरीदना चाहिए, किसी भी प्रोडक्ट को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर लें, ताकि आपको किसी तरह की कोई एलर्जी न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *