शहद आपकी त्वचा को न केवल पोषण और नमी प्रदान करता है, बल्कि इसके जीवाणुरोधी और नमी प्रदान करने वाले गुण त्वचा को नया जीवन प्रदान कर दाग- धब्बों को दूर करते हैं.

न सिर्फ स्किन पैक्स, बल्कि कई हेयर पैक्स में भी शहद होता है. मूल रूप से यह आपकी सौंदर्य संबधी समस्याओं के लिए एक पूर्ण समाधान है. नीचे आपके बालों और त्वचा दोनों के लिए कुछ घरेलू शहद पैकों के बारे में बताया जा रहा है तो एक नजर यहां भी डाल लें.

मुंहासे हटाने के लिये फेस पैक: मुंहासों से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होता है. शहद और दालचीनी पाउडर को मिलाकर एक पेस्ट बनाकर मुंहासों पर लगा लें. इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से धो दें.

रेशमी बालों के लिए हेयर पैक: यदि आप विशेष रूप से मानसून के दौरान संवरे और रेशमी बाल चाहते हैं तो अपने बालों में इस पैक को लगायें. एक कटोरी में दो चम्मच दही, दो अंडे, नींबू का रस और शहद की पांच बूंदें मिला लें तथा अपने सिर और बालों पर लगायें. इसे आधे घंटे तक लगायें रहे, फिर पानी से धोएं.

त्वचा की सफाई के लिये फेस पैक: शहद, दूध पाउडर, नींबू का रस और बादाम के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें और इसे अपने चेहरे व हाथ आदि पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें तथा फिर इसे धो लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *