भारतीय हॉकी टीम के आक्रामक मिडफील्डर हार्दिक सिंह टीम से बाहर हो गए हैं और वे पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। बताया जा रहा है कि हार्दिक सिंह चोट की वजह से टीम से बाहर हुए हैं।

वेल्स के खिलाफ भी हार्दिक सिंह हैमस्ट्रिंग की वजह से नहीं खेल पाएंगे। ये वहीं स्टार खिलाड़ी हैं जिन्होंने स्पेन के खिलाफ भारत की 2-0 से जीत में 1 शानदार गोल किया था।

मिडफील्डर राजकुमार पाल और डिफेंडर जुगराज सिंह भारतीय हॉकी टीम के रिजर्व खिलाड़ी हैं और हार्दिक के बाहर होने के बाद राजकुमार सिंह उनकी जगह लेने वाले हैं।

रिजर्व खिलाड़ी को उसकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। हार्दिक सिंह आक्रामक मिडफील्डर होने से साथ ही मजबूत डिफेंडर भी हैं लेकिन अब वे टीम के साथ नहीं हैं तो उनकी जगह मिडफील्डर राजकुमार पाल खेल सकते हैं।

हार्दिक सिंह ने स्पेन और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था जिसकी वजह से ही भारतीय टीम पूल डी में टॉप पर बनी हुई है। स्पेन के खिलाफ भारत ने 2-0 से जीत दर्ज की थी जबकि इंग्लैंड से मुकाबला ड्रॉ रहा था। इसके अलावा स्पेन और इंग्लैंड का मैच होना है। इन दोनों मैच के बाद ही पूल डी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीम तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *