टू-व्हीलर खरीदने की तैयारी में हैं तो थोड़ा इंतजार करना ठीक होगा।  हीरो मोटोकॉर्प विशेष रूप से प्रीमियम खंड में अपनी बाजार हिस्सेदारी मजबूत करना चाहती है। देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी चालू वित्त वर्ष के दौरान कई नई बाइक पेश करेगी।

किफायती बाइक खंड (100-110सीसी) में कंपनी सबसे आगे है और वह 125 सीसी में उपस्थिति बढ़ाने और 160 सीसी और आगे के खंड में नए मॉडल लाने की तैयारी में है। गुप्ता ने एक विश्लेषक कॉल में कहा, ”हम चालू वित्त वर्ष की प्रत्येक तिमाही में नया उत्पाद लाएंगे। संभवत: इस वित्त वर्ष में हम कंपनी के इतिहास में सबसे अधिक नए मॉडलों की पेशकश करेंगे।”

गुप्ता ने कहा, ”हम वित्त वर्ष को लेकर उत्साहित हैं और अपनी बाजार हिस्सेदारी और मार्जिन में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। हम कई उत्पाद उतारने जा रहे हैं।प्रत्येक तिमाही में एक नया उत्पाद उतारा जाएगा।” कंपनी अपने इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा के विस्तार की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *