मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास महिला प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग संयोजन है।

लैनिंग वर्तमान में आठ मैचों में 310 रन के साथ टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर हैं जबकि शैफाली ने 182.57 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए हैं।  हरमनप्रीत ने कहा, ‘उनका संयोजन पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ है और उन्होंने हमारे खिलाफ पिछले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। हम जानते हैं कि वे क्या कर सकते हैं और वे कितने खतरनाक हो सकते हैं। हमारे पास अपनी योजनाएं हैं और उम्मीद है कि हम उन्हें क्रियान्वित करने में सक्षम हैं।’

हरमनप्रीत ने कहा कि उनकी टीम में राष्ट्रीय कप्तान और उप-कप्तान हैं जो एक महान टीम वातावरण बनाता है। उन्होंने कहा, ‘हमारे शिविर में कई नेता हैं जिन्होंने अपनी टीम की कप्तानी की है और उप-कप्तान भी रहे हैं। अमनजोत (कौर) जैसी कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन किया। यह एक महान टीम वातावरण बनाता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *