12वीं पास के लिए नौकरी का बेहतरीन अवसर आया है. वह भी केवल इंटरव्यू से. ऐसे में भर्ती कहां और किन पदों पर हो रही है तथा कैसे आवेदन किया जा सकता है, बता दें कि यह भर्ती ग्रेटर मुंबई नगर निगम में निकली है. BMC ने नोटिफिकेशन जारी कर फायरमैन के 910 पदों पर भर्तियां निकाली है.

शैक्षणिक योग्यता:-
भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी योग्य हैं. साथ ही अभ्यर्थी की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया:-
भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी तय दिनांक एवं जगह पर इंटरव्यू के लिए पहुंच सकते हैं. इंटरव्यू का आयोजन 4 फरवरी को किया जाएगा.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *