Wednesday, April 24, 2024 at 1:52 AM

रात को अच्छी और गहरी नींद लेना हैं आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी

सेहतमंद रहने के लिए रात को अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल की बदलती जीवनशैली और गैजेट्स के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से स्लीप डिसऑर्डर की समस्या काफी आम हो गई है।

कई बार दिनभर की थकान के बाद भी रात में नींद नहीं आती है। इस समस्या को स्लीप डिसऑर्डर कहते हैं। आजकल सिर्फ वयस्कों को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी स्लीप डिसऑर्डर की समस्या हो रही है।

25% बच्चे इस समस्या से पीड़ित हैं। अगर बच्चा रात में बार-बार जागता है या ठीक से सो नहीं पाता है, तो आपको इस समस्या को काफी गंभीरता से लेना चाहिए। नींद ना आने की समस्या के कारण बच्चों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

डॉकटर नीरज बताते हैं कि कई बच्चे अक्सर नींद में गड़बड़ी, नींद में डर या बुरे सपने का अनुभव करते हैं, जो स्लीप डिसऑर्डर का कारण बन सकता है। इसकी वजह से बच्चों में अनिद्रा, हाइपरसोमनिया, पैरासोमनिया, रेस्टलेस लेग सिंड्रोम और नार्कोलेप्सी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Check Also

ज्यादा चीनी खाते हैं तो सावधान, डायबिटीज के अलावा इससे जोड़ों-लिवर की भी बढ़ सकती हैं समस्याएं

शरीर को रोगमुक्त रखने के लिए जिन चीजों की मात्रा आहार में कम से कम …