रामनगर में जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों ने आज बृहस्पतिवार सुबह कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन में जंगल सफारी की। साथ ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की जैव विविधता, जनसहभागिता और सामंजस्य के बारे में भी जाना।

इस दौरान गेट पर उनका पार्क प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।  विदेशी मेहमानों का पारंपरिक परिधानों में तिलक कर स्वागत किया। वहीं विदेशी मेहमान भी गदगद नजर आए।

यह भारत में बाघों की राजधानी के नाम से भी मशहूर है। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे विदेशी डेलीगेट 30 जिप्सियों में बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए निकले। कॉर्बेट पार्क की ओर से जिप्सी चालकों व नेचर गाइड को ड्रेस दी गई है।

बिजरानी जोन में विदेशी डेलीगेट को अलग-अलग मार्गों से ले जाया गया। यदि एक ही मार्ग से लेजाते तो जंगल में धूल उड़ती। जंगल सफारी के दौरान पीसीसीएफ हॉफ विनोद सिंघल, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ समीर सिन्हा, कॉर्बेट पार्क निदेशक डॉ. धीरज पांडेय, उपनिदेशक दिगांथ नायक, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *