आईपीएल 2023 से पहले इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने आने वाले सीजन से पहले अपने नए कोच का ऐलान कर दिया है.विश्व चैंपियन कोच ऑस्ट्रेलियाई ट्रेवर बेलिस को नया हेड कोच बनाया गया है।

बेलिस के नाम वैसे तो कई उपलब्धियां हैं लेकिन सबसे प्रमुख है 2019 वर्ल्ड कप में उनके नेतृत्व में इंग्लैंड का पहली बार वनडे विश्व चैंपियन बनना।ट्रेवर बेलिस के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव है.

ट्रेवर बेलिस की कोचिंग में ही इंग्लैंड ने 2019 का वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कियाथा. अनिल कुंबले की बात करें तो उन्हें 2020 में टीम का कोच नियुक्त किया गया था.ट्रेवर बेलिस पहले भी आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े रहे हैं.

ट्रेवर बेलिस के कोच रहते हुए केकेआर ने 2012 और 2014 में खिताब अपने नाम किया था. कुंबले के कोच रहते हुए पंजाब किंग्स ने 42 मुकाबले खेले जिनमें से सिर्फ 19 में उसेजीत मिली और 23 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *