ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और विश्व जगत को तीन महीने के अंदर दूसरा बड़ा झटका लगा है।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू सायमंड्स का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है।

वह 46 साल के थे और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान ऑलराउंडरों में से एक थे।यह हादसा हर्वे रेंज में शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ। ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ खिलाड़ी निधन के बाद क्रिकेट जगत सदमें है।

सायमंड्स के निधन पर इस खेल जुड़े मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने अपना शोक प्रकट कर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को स्वांतना दी है।साइमंड्स दो बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे थे और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

हरभजन सिंह ने कहा, ”एंड्रयू साइमंड्स के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर अचंभित हूं। बहुत जल्दी चले गए। परिवार और दोस्तों के लिए संवेदनाएं हैं।’

दिग्गज माइकल बेवन ने लिखा, “दिल दहला देने वाला। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने एक और हीरो खो दिया। स्तब्ध। 2003 विश्व कप के साथी खिलाड़ी। अद्भुत प्रतिभा। श्रद्धांजलि सिम्मो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *