पफ्फी आईज को दूर करने के लिए अपने चम्मच का इस्तेमाल बहुत बार किया होगा। मगर क्या आप जानते हैं स्पून मसाज से भी आप एक्ने, पिंपल्स, झुर्रिया, झाइयां जैसी बहुत सी ब्यूटी प्रॉब्लम की छुट्टी कर सकते हैं।ऐसे में चेहरे की देखभाल और भी ज्यादा मुश्किल हो जाती है। मगर आज हम आपको दादी मां का एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे जिसका इस्तेमाल यदि आप हफ्ते में एक बार अपनी छुट्टी वाले दिन कर लें तो आपको किसी और ब्यूटी प्रोडक्ट की जरुरत नहीं पड़ेगी।

-एक बड़े चम्मच
-एक गिलास पानी
-कुछ बर्फ के टुकड़ों
-नारियल तेल
-जैतून तेल

-सबसे पहले अपने चेहरे फेसवॉश, गुलाबजल या क्लीजिंग मिल्क से अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि धूल मिट्टी निकल जाएक। -अब एक छोटी कटोरी में नारियल या जैतून तेल को हल्का गर्म करके चेहरे की मालिश करें।
-फिर चम्मच को अपने माथे के केंद्र से शुरू करते हुए त्वचा को कसकर पकड़ें और हल्के दबाव को लागू करते ऊपर की तरफ गति में ले जाएं। इससे स्किन में कसावट आएगी।
-इसके बाद, गाल को पकड़कर चम्मच को जॉलाइन पर दबाएं। इसे गाल की तरफ ऊपर की ओर घुमाएं। ऐसा कम से कम 2 बार करें। ध्यान रखें कि ऐसा ज्यादा जोर से ना करें, नहीं तो त्वचा में लालपन आ जाएगा।
-अब चम्मच को ठंडे पानी में डुबोकर पलकें बंद करके दबाव डालें। इससे आंखें डी-पफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *