ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच  सुबह घरेलू बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा है.

सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह देश के विभिन्‍न शहरों के लिए तेल के नए रेट जारी कर दिए हैं.सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल के दाम 20 पैसे गिरकर 96.59 रुपये लीटर हो गए, जबकि डीजल 20 पैसे सस्‍ता होकर 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी गिरावट दिखी है. ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 82.96 डॉलर प्रति बैरल पर लगभग स्थिर बना हुआ है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी गिरकर 76.40 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *