Flipkart Big Diwali Sale का आज आखिरी दिन है और इस दौरान मिल रहीं ढेरों स्मार्टफोन डील्स का फायदा आज के बाद ग्राहकों को नहीं मिलेगा। स्मार्टफोन पर छूट के अलावा फ्लिपकार्ट बैंक कार्ड पर अलग से भी डिस्काउंट दे रहा है. फ्लिपकार्ट की वेबसाइट के मुताबिक ,नथिंग फोन, मोटोरोला, सैमसंग, गूगल पिक्सल और आईफोन पर लेटेस्ट ऑफर्स मिल रहे हैं.

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान ग्राहकों को ऐपल और सैमसंग के प्रीमियम फोन्स के अलावा रियलमी, पोको और रेडमी स्मार्टफोन्स की बड़ी रेंज पर डिस्काउंट्स मिलेंगे।ग्राहकों को डिवाइसेज पर ना सिर्फ एक्सचेंज डिस्काउंट्स मिलेंगे बल्कि वे फ्लिपकार्ट पे लेटर के साथ भुगतान करते हुए कैशबैक बेनिफिट्स भी ले पाएंगे। अगर यूजर्स SBI, कोटक बैंक और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड से खरीदारी करते हैं तो उन्हें अलग से 1,250 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.

सैमसंग का यह धाकड़ स्मार्टफोन आधी से भी कम कीमत पर मिल रहा है. इस फोन की कीमत 74,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन 52 फीसदी डिस्काउंट के साथ महज 35,999 रुपये में मिल रहा है.

फ्लिपकार्ट पर मोटोराला जी72 स्मार्टफोन 18,999 रुपये में लिस्टेड है.  ई-कॉमर्स वेबसाइट से मोटो जी72 खरीदने पर यूजर्स को 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,250 रुपये तक की 10 फीसदी छूट अलग से मिल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *