भारतीय रसोई में सौंफ का इस्तेमाल खाने में स्वाद बनाने के लिए किया जाता है। वहीं कुछ लोग खाने के बाद सौंफ खाना पसंद करते हैं, ताकि भोजन डाइजेस्ट हो जाए। वहीं आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर सौंफ का पानी वजन घटाने में भी मददगार होता है। चलिए आपको बताते हैं सौंफ के पानी के कुछ फायदे और बनाने का तरीका।

सौंफ में फाइबर की मात्रा भी बहुत होती है जिससे व्यक्ति का पेट भरा हुआ महसूस करता है.  सौंफ में कैलोरी बिल्कुल ना के बराबर होती है जो वजन को घटाने में मददगार साबित होता है. सौंफ शरीर में फैट को जमने नहीं देता. वहीं, सौंफ का पानी आपके शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकाल देता है.

सौंफ का पानी तैयार करने के लिए पहले एक गिलास पानी लेकर उसमें सौंफ डालकर रातभर के लिए ऐसे ही रखा रहने दें। फिर सुबह उठकर इस पानी से सौंफ को छानकर अलग कर लें और फिर इस पानी का सेवन करें।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें सौंफ का पानी रोजानतौर पर पीना चाहिए.सौंफ का पानी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होता है. प्रतिदिन सौंफ का पानी पीने से आंखों की रोशनी में सुधार तो होता ही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *