बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, इस बीच खबर आ रही है कि ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

अब खबर आ रही है कि फरहान-शिबानी की शादी का सेलिब्रेशन मॉरिशस में होगा। हाल ही में फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने कंफर्म किया था कि मुंबई के कोर्ट में 21 फरवरी को अपनी शादी को रजिस्टर करेंगे। इसके बाद परिवार और करीबी दोस्तों के लिए जावेद अख्तर के फार्महाउस पर इंटिमेट सेरिमनी रखी जाएगी।

शादी को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा था कि यह जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के खंडाला फार्महाउस, ‘सुकून’ में भव्य रूप से आयोजित की जाएगी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि कपल के पास अपनी शादी को लेकर कुछ अलग ही प्लैनस हैं।

फरहान और अधुना ने 2016 में अलग होने का फैसला किया था। उनकी दो बेटियां शाक्य और अकीरा हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर आखिरी बार फिल्म ‘तूफान’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और परेश रावल भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *