रेलवेभर्ती बोर्ड  ने ग्रुप डी फेज-3 भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर एग्जाम नोटिस चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

आरआरबी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फेज-3 की परीक्षा 08 सितंबर से 19 सितंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी. छात्र 30 अगस्त से अपनी एग्जाम डेट, समय और सिटी चेक कर सकते हैं.

आरआरबी, फिलहाल में 26 अगस्त से 08 सितंबर तक फेज 2 के तहत परीक्षा आयोजित कर रहा है. परीक्षा रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की ओर से आयोजित की जा रही है

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड अपलोड करता है. तो, उम्मीद है कि जो उम्मीदवार 08 सितंबर 2022 को आरआरबी लेवल 1 परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे 04 सितंबर 2022 से आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *