विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही नेताओं पर चुनाव आयोग का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। प्रदेशभर से आचार संहिता उल्लंघन को लेकर लगातार शिकायतें और चुनाव आयोग की मॉनिटरिंग टीमों के नतीजे सामने आ रहे हैं।

भाजपा, कांग्रेस और आप के कई नेताओं को आयोग नोटिस जारी कर चुका है। देहरादून हो या पर्वतीय जनपद, सभी जगहों पर आयोग का शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है।

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, चमोली भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कुल 11 पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल को भी चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। कर्नल कोठियाल पर आचार सहिंता के दौरान शॉल भेंट करने का आरोप है।
 भाजपा नेता शांति गोपाल रावत को भी चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि शांति गोपाल रावत के समर्थकों ने सोशल मीडिया में एक गाने का वीडियो वायरल किया है, जो आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *