Saturday, April 20, 2024 at 3:29 AM

नेल पॉलिश और नेल आर्ट की वजह से महिलाओं को हो सकता हैं ये नुकसान

 

आजकल महिलाएं अपनी स्किन के साथ साथ अपने हाथों और नाखूनों का भी ध्यान रखती है। महिलाएं नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए नेल पेंट का इस्तेमाल करती है। अलग अलग नेल पॉलिश और नेल आर्ट की मदद से महिलाएं अपने नाखूनों से पूरे हाथ का लुक बदल देती है।

रोज रोज नेल पॉलिश लगाने से नाखून कमजोर हो जाते है। ऐसे में रोज रोज नेल पॉलिश नहीं लगाना चाहिए।कुछ महिलाएं अपने आउटफिट से मैचिंग कलर की नेल पेंट लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में पुराने नेल पेंट को हटाने के लिए नेल पेंट रिमूवर का यूज करती है।

नेल पेंट लगाने से पहले बेस लगाना चाहिए।नेलपेंट लगाने के कुछ दिन बाद नेल पॉलिश धीरे धीरे उतरनी शुरु हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं नेल पॉलिश रिमूव करने की जगह उसे खुरचकर उतारने की कोशिश करती हैं।

इस तरह से नाखून खराब हो जाते है। आप इस आदत को छोड़ दे वरना नाखून कमजोर हो सकते हैं।अगर आप ज्यादा नेलपेंट रिमूवर का इस्तेमाल करती है तो इससे नाखून खराब हो जाते है।

ज्यादा नेल पेंट रिमूवर में एसीटोन पाया जाता है जो कि नाखून के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए नेल पेंट रिमूवर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।कई बार महिलाएं पहले की लगी हुई नेल पेंट के ऊपर नहीं नेल पेंट लगा लेती हैं।

Check Also

क्या हो अगर चोट-घाव से बंद ही न हो ब्लीडिंग? जानलेवा हो सकती है हीमोफीलिया की समस्या

शरीर में चोट लगने, कहीं कट जाने पर खून निकलता है, हालांकि कुछ ही समय …