बढ़ते वजन को कम करने के लिए ज्यादातर लोग अपनी डाइट प्लान में बदलाव करते हैं. वहीं कुछ लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं. तमाम चीजें करने के बावजूद भी वजन कम नहीं होता है. ऐसे में हम आपको एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप कुछ ही हफ्तों में वजन घटा सकते हैं.

इसके अलावा शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को भी बाहर निकालता है. यह सेहत के साथ- साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. अगर आप जीरा का सेवन वजन घटाने के लिए करना चाहते हैं तो जीरे के पानी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता हैं.

अगर आप जल्द से जल्द वजन घटाने चाहते हैं तो दिन में 3 से 4 बार जीरा का पानी पिएं. सुबह उठकर डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक की तरह पी सकते हैं. लंच से पहले ताकि आपकी पेट भरा रहें. डिनर करने के बाद ताकि आपका पाचन तंत्र मजबूत रहें.

आप चाहे तो जीरा पानी में नींबू और चुटकी भर दालचीनी भी मिला सकते हैं. दालचीनी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने का काम करते हैं. साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *