Thursday, May 9, 2024 at 6:05 PM

क्या आप भी कम करना चाहते हैं अपना वजन तो आजमाएँ ये स्टेप्स

बिना जिम जाए वजन घटाने के लिए रास्ता खोज रहे हैं तो इसके लिए वॉकिंग सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। पैदल चलना एक शानदार व्यायाम है जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। पैदल चलने के कई फायदे हैं। वजन कम करना, पाचन में सुधार, हड्डियों की मजबूती, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना, हृदय का बेहतर स्वास्थ्य आदि इसमें शामिल हैं पैदल चलना वास्तव में जिम जाने से ज्यादा मेटाबॉलिज्म को गति दे सकता है।

कि मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है तो शरीर सही तरीके से काम करता है। शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है तो आसानी से कैलोरी बर्न होती है। उनके मुताबिक, मेटाबॉलिज्म बेहतर होने पर अधिक ऊर्जा मिलती है और व्यक्ति अच्छा महसूस करता है।

ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन में एक्सपरीमेंटल ब्रेन रिसर्च डिपार्टमेंट का एक शोध डोन्ट टेल मी द स्कोर पॉडकास्ट में प्रकाशित हुआ है। इसमें बताया गया है कि क्यों लोगों को अधिक पैदल चलना चाहिए। इसका एक कारण यह बताया कि जिम जाने की बजाय व्यायाम के रूप में पैदल चलने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

मेटाबोलिज्म एक रासायनिक प्रक्रिया है जो शरीर में चलती है और आपको अपने अंगों को सामान्य रूप से कार्य करने के लिए जीवित रखती है। इस प्रक्रिया में ऊर्जा की आवश्यकता होती है और मेटाबॉलिज्म जितना अधिक होता है, जीवित रखने के लिए अधिक कैलोरी जला दी जाती है।

Check Also

क्या बिना दवाओं के भी कोलेस्ट्रॉल को रखा जा सकता है कंट्रोल? क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल मोमयुक्त पदार्थ होता …