पीरियड्स किसी भी महिला के लिए एक सामान्य प्रोसेस है। इन 5 दिनों तक महिलाएं पेट दर्द और कमर दर्द से परेशान रहती है। सर्दियों के मौसम में ये दर्द काफी बढ़ जाता है। हर 10 में से 6 महिलाओं को ठंड के मौसम में पेट दर्द की समस्या को अनुभव किया है।

ऐसे में ज्यादातर महिलाओं के जेहन में ये सवाल आता है कि सर्दियों के मौसम में पीरियड्स के दौरान दर्द क्यों होता है? सर्दियों में लोग अक्सर घर के अंदर रहना पसंद करते हैं। खासकर महिलाओं में विटामिन- डी की कमी हो जाती है। इसी वजह से पीरियड्स के दौरान दर्द बढ़ जाता है।

ठंड के मौसम में लोगों को के खानपान में बदलाव आ जाता है। सर्दियों के मौसम में लोगों को ऑयली फूड और जंक फूड का सेवन करना बहुत पसंद होता है। पीरियड्स के दौरान दर्द का ये भी एक कारण है।

ठंड के मौसम में पीरियड्स पेन को कम करने के लिए दालचीनी बेहद फायदेमंद होता है। दालचीनी की तासीर गर्म होती है ऐसे में इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको पीरियड क्रैम्प से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *