Monday, January 20, 2025 at 2:39 PM

क्या आपको भी लगती है बहुत ज्यादा ठंड? करा लें जांच, कहीं आपको ये बीमारियां तो नहीं?

दिसंबर-जनवरी का महीना देश के अधिकतर हिस्सों में भीषण ठंड वाला होता है। हालांकि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में ठंड कम है। सेहत के लिहाज से ठंड का समय कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को इन दिनों विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है। ठंड के कारण सर्दी-जुकाम की समस्या से लेकर साइनस और आर्थराइटिस की दिक्कत ट्रिगर हो सकती है, इसलिए बचाव के उपाय करते रहना सभी के लिए बहुत जरूरी है।

क्या आपको भी अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लगती है? तमाम प्रयास करने के बावजूद भी शरीर जल्दी गर्म नहीं हो पाता है। कभी-कभी ऐसा होना तो सामान्य है हालांकि अगर अक्सर ये दिक्कत बनी रहती है तो सावधान हो जाना चाहिए। कुछ मामलों में ऐसा अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं या फिर विटामिन्स की कमी के भी कारण हो सकता है।

ज्यादा ठंड लगने की समस्या

ठंड अधिक लगना (Cold intolerance) वैसे तो कोई बीमारी नहीं है, हालांकि यह किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का संकेत जरूर हो सकता है। एनीमिया, हाइपोथायरायडिज्म, फाइब्रोमायल्जिया या एनोरेक्सिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ प्रकार की क्रोनिक बीमारी के शिकार लोगों को भी अन्य लोगों की तुलना में अधिक ठंड लग सकती है।

आइए जानते हैं कि इसके लिए किन कारणों को मुख्यरूप से जिम्मेदार माना जाता है?

कहीं आपमें विटामिन्स की कमी तो नहीं?

डॉक्टर कहते हैं, बहुत अधिक ठंड लगना कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्व और विटामिन की कमी के कारण भी हो सकता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो ठंड अधिक महसूस हो सकती है। यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और ऑक्सीजन के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस विटामिन की कमी होने पर शरीर लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन नहीं कर पाता, जिससे एनीमिया हो सकता है।

ये बीमारियां भी हो सकती हैं कारण

ठंड के प्रति असहिष्णुता के कई और भी कारण हो सकते हैं जिसपर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है।

एनोरेक्सिया- खाने से संबंधित इस विकार के कारण शरीर में वसा की कमी होने का जोखिम बढ़ जाता है।

हाइपोथायरायडिज्म- यह बीमारी तब होती है जब थायरॉयड ग्रंथि पर्याप्त मात्रा में थायराइड हार्मोन नहीं बना पाती है।

रक्त वाहिकाओं की समस्या- इस विकार (जैसे रेनॉड) के कारण शरीर के सभी अंगों तक रक्त का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं हो पाता है।

हाइपोथैलेमस की समस्या- मस्तिष्क का यह हिस्सा शरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाले हार्मोन का उत्पादन करता है।

Check Also

जेन बीटा (Gen Beta) पीढ़ी के बच्चे डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। AI युग की पहली पीढ़ी के इन बच्चों का व्यक्तित्व जेन जी और मिलेनियम से अलग हो सकता है। नाम इंसान की पहचान के साथ ही उसके व्यक्तित्व को दर्शा सकता है। ऐसे में इस युग में जन्मे बच्चों को उनके माता पिता आधुनिक नाम देना चाहते हैं। हालांकि वह बच्चों को अपनी संस्कृति, धर्म से भी जोड़कर रखना चाहते हैं। ऐसे में नाम आधुनिक होने के साथ ही अर्थपूर्ण और धार्मिक महत्व रखने वाला होना चाहिए। जेन बीटा की लड़कियों के लिए ऐसे ही नामों की सूची दी जा रही है, जो माता सीता के नाम से प्रेरित हैं। माता सीता के अनेक नामों में से छांटकर आधुनिक और यूनिक नाम यहां दिए जा रहे हैं जो नई पीढ़ी की बेटी के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। यहां से अपनी लाडली के लिए माता सीता के आधुनिक और आकर्षक नाम का चयन कर सकते हैं। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 2 of 6 बेटी के लिए नाम – फोटो : Freepik सिया माता-पिता अपनी लाडली का नाम सिया रख सकते हैं। ये माता सीता के अनेक नामों में से एक है जो आधुनिक है। छोटे और प्यारे नाम की तलाश में हैं तो लड़की के लिए सिया नाम अर्थपूर्ण और आकर्षक व्यक्तित्व का प्रतीक बन सकता है। Twin Baby Girl Names: जुड़वा बेटियों को दें इतने सुंदर नाम, एक को पुकारते ही दूसरा हो जाए हाजिर Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 3 of 6 क्षितिजा – फोटो : iStock क्षितिजा देवी सीता को क्षितिजा नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक महत्व रखने वाला ये नाम इस युग में जन्मी बेटी के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। माता-पिता अपने बच्चे के लिए आजकल के मुताबिक नए और मॉडर्न नाम की तलाश में रहते हैं। ऐसे अभिभावकों के लिए क्षितिजा नाम काम का है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 4 of 6 पार्थवी – फोटो : Freepik पार्थवी बेटी का नाम सुनते ही उसके नाम से लोग इंप्रेस हो जाएं, अगर ऐसी उम्मीद के साथ बच्ची के लिए नाम की तलाश कर रहे हैं तो पार्थवी नाम रख सकते हैं। पार्थवी माता सीता से जुड़ा नाम है। यह नाम यूनिक और सुंदर भी है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 5 of 6 बेबी – फोटो : Instagram वानिका ये युग एआई का है। इस युग में जन्मे बच्चे जेन बीटी पीढ़ी के हैं, जो डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। ऐसे बच्चे के लिए आधुनिक नाम की तलाश कर रहे माता पिता उन्हें परंपराओं और धर्म से भी जोड़कर रखना चाहते हैं। ऐसे में बेटी के लिए वानिका नाम सही हो सकता है। वानिका देवी सीता का एक नाम है। ये सिंपल, नया और प्यारा नाम है जो बेटी के लिए धार्मिक और आधुनिक दोनों ही है। Gen Beta Baby Girl Names Inspired By Mata Sita Modern Names List in hindi Disprj 6 of 6 बेटी का नाम – फोटो : Adobe भूमिजा आसमान में रहने के युग में धरती से जुड़े रखने के लिए बेटी का नाम भूमिजा रख सकते हैं। भूमिजा का मतलब है धरती से जन्मी। माता सीता धरती माता की कोख से जन्मी थी, इस कारण उनके अनेक नामों में से एक नाम भूमिजा भी है। आप भी अपनी बेटी को भूमिजा नाम दे सकते हैं, जो अर्थपूर्ण, धार्मिक महत्व रखने वाला और नया है।

जेन बीटा (Gen Beta) पीढ़ी के बच्चे डिजिटल दुनिया के बेहद करीब होंगे। AI युग …