Friday, April 26, 2024 at 6:57 PM

गर्मियों के मौसम में बॉडी को फिट रखने में बेहद कारगर हैं दही का सेवन

गर्मियों में रोज दही के सेवन से न सिर्फ आपका शरीर ठंडा रहता है, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर  होता है।  जब आप खाने के साथ दही खाते हैं, तो कई पोषक तत्व आपको शरीर में पहुंचते हैं।

इनसे प्राप्त होने वाला पोषण केवल हमारे शरीर को अंदर से ही मजबूत नहीं बनाता है।  दही में दूध की अपेक्षा अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है। यहां जानें दही खाने के फायदे…

इम्यूनिटी मजबूत बनाता 

दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के कारण संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है और यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। गर्मियों में रोजाना दही का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

वजन कम करने में मददगार

दही प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें जरूरी पोषक तत्वों के साथ हेल्दी फैट भी होता है। इसका उपयोग अच्छे फैट वाले आहार के लिए किया जाता है। दही वजन घटाने में भी आपका मदद करता है।

पेट की गर्मी शांत करे 

मई और जून ये दो महीने सबसे अधिक गर्म होते हैं। इससे मुंह के छाले भी ठीक होते हैं और घमौरी निकलने की समस्या में भी आराम मिलता है। यदि पेट में जलन या एसिडिटी  हो रही हो तो एक कटोरी दही खाने से तुरंत आराम मिलता है।

Check Also

शरीर में कहीं इन जरूरी पोषक तत्वों की कमी तो नहीं? ऐसे कर सकते हैं आसानी से पहचान

शरीर के बेहतर पोषण, अच्छी सेहत और बीमारियों से बचाव के लिए स्वस्थ और पौष्टिक …