अदरक के पोषक गुणों के कारण हर घर की रसोई में तरह-तरह से इसका इस्तेमाल होता है, लेकिन इसके कई औषधीय गुण भी हैं। अदरक के ऐसे औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. तो आज हम आपको बताएँगे कुछ फायदे:

कब्ज दूर करे : एक चम्मच सौंठ के पाउडर को एक गिलास पानी में उबालें. गुनगुना रह जाने पर इसे पीएं, राहत मिलेगी.

कफनाशक : आधा चम्मच सौंठ के पाउडर के साथ मुलैठी के एक चम्मच चूर्ण को पानी में उबालकर इसे गुनगुना पीने से गले में जमा कफ निकल जाएगा. यह खांसी में भी आराम देगा.जब गला बैठ जाए-दो चम्मच अदरक के रस में शहद मिला कर पिएं। इससे अस्थमा और खांसी में भी लाभ होता है।

संक्रमण : यूरिन मार्ग में संक्रमण की कठिनाई है तो एक गिलास दूध में आधा चम्मच सौंठ पाउडर व एक चम्मच चीनी मिलाकर पीएं. इससे पेशाब के दौरान होने वाले दर्द में भी कमी आएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *