बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी कोच एलन डोनाल्ड का अनुबंध इसी साल अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अध्यक्ष जलाल यूनुस ने इस बात की पुष्टि की है।

जलाल ने क्रिकबज पर कहा, ‘डोनाल्ड का अनुबंध वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक बढ़ाया गया है।’   टीम इंग्लैंड के आने वाले दौरे की तैयारी शुरू कर सके, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल हैं। मैच ढाका और चटगांव में 1 मार्च से शुरू होने वाला है।

बीसीबी के नवनियुक्त मुख्य कोच चंडिका हाथुरुसिंघा के दिशा नर्दिेशन में 23 फरवरी को इंग्लैंड सीरीज के लिए कैंप शुरू करने की उम्मीद जताई गई है, जिनके 20 फरवरी तक टीम से जुड़ने की उम्मीद है।

बीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि मई में होने वाली अपनी अंतिम सुपर लीग सीरीज में आयरलैंड को इंग्लैंड में बांग्लादेश की मेजबानी करने की उम्मीद है। आयरलैंड ने हालांकि हमें आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूचित किया है कि वे इंग्लैंड में सीरीज की मेजबानी करने की कोशिश मेंं जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *