उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षा गार्ड ने गुरुवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीएम आवास और राजभवन के बीच में बनी बैरक में गार्ड का शव मिला।

प्रमोद रावत नाम के गार्ड ने सरकारी राइफल से अचानक खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

मृतक गार्ड प्रमोद पौड़ी जिले का रहने वाला था।वह 40वीं बटालियन पीएसी में था। घर में भागवत थी तो इसके लिए वह लगातार छुट्टी की मांग कर रहा था। छुट्टी नहीं मिली तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

एडीजी अभिनव कुमार का कहना है कि गोली AK-47 से ठोड़ी से सटकर लगी है। अब यह दुर्घटनावश लगी है या आत्महत्या है इस बात की जांच की जा रही है।  छुट्टी 16 जून से मांगी जा रही थी ऐसे में अगर आत्महत्या की है तो यह वजह नहीं हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *