उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को छारछुम में 110 मीटर स्पान पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया।धामी ने कहा भारत-नेपाल के बीच उत्तराखंड के पिथाैरागढ़ जिले से आने वाले दिनों में आवागमन बहुत ही आसान हो जाएगा।

32 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की स्वीकृति का शासनादेश 09 जून 2022 को हुआ था। सीएम धामी ने कहा कि धारचूला और बरबसा के बीच कोई भी पुल नहीं है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। हाल ही में विदेशों से चीतों को भारत लाया गया है, जिनका यहां संवर्धन किया जाएगा।

धारचूला से मोटर मार्ग से नेपाल जाने के लिए लोगों को पिथौरागढ,टनकपुर, बरबसा, महेंद्रनगर होते हुए नेपाल तक की करीब 500 किमी की दूरी तय करनी होती थी,  पुलिस निर्माण के बाद दोनों देशों के बीच आवागमन बहुत आसान हो जाएगा।सीएम धामी ने उम्मीद जताई कि यह पुल अगले एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा।इस पुल के निर्माण से भारत और नेपाल सम्बन्धों को और मज़बूती मिलेगी। दोनों देशों में रोज़गार के साधन और गतिविधियाँ बढ़ेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *