सोने का रेट बीते हफ्ते तेजी से टूटा है। सोने के अलावा चांदी का रेट भी तेजी से कम हुआ है।  ऑल टाइम हाई बनाने के बाद से सोने का रेट लगातार टूट रहा है। सोना और चांदी का रेट बीते हफ्ते कितना सस्ता हुआ।

हफ्ते गोल्ड का रेट शुक्रवार को 56175 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का रेट सोमवार को 57060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 885 रुपये प्रति दस ग्राम कम हुआ है।

चांदी का रेट शुक्रवार को 64500 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट सोमवार को 66371 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते में चांदी का रेट 1871 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सोने अपने ऑलटाइम हाई से 2,707 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 75,000 रुपये का अप्रैल 2011 में बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *