Friday, March 29, 2024 at 8:08 PM

12 साल बाद पकड़ी गई देह व्यापार के मामले में वांछित एक महिला आरोपी, यूपी की जेल से हुई थी फरार

देह व्यापार के मामले में वांछित एक महिला आरोपी को पुलिस ने 12 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला यूपी की जेल से छूटकर फरार हो गई थी। तब काठगोदाम पुलिस ने उसे वांछित घोषित कर दिया था।

 हल्द्वानी में अधिवक्ता से मिलने पहुंची थी। तभी काठगोदाम पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी तहसील स्थित शीशगढ़ निवासी महिला को काठगोदाम पुलिस ने अगस्त 2008 में देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद महिला रुद्रपुर के शिवनगर स्थित किराए के घर से फरार हो गई थी। भागने के बाद महिला ने अपनी पहचान बदल दी।

पुलिस ने महिला आरोपी को वांछित बनाते हुए 20,000 का इनाम भी घोषित किया था। सोमवार देर शाम महिला अपने अधिवक्ता से मिलने हल्द्वानी पहुंची तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं, मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।

Check Also

आग बुझाने के बाद भी हो रहे धमाके, मलबे में और भी विस्फोटक दबे होने की आशंका

भरवारी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद दहशत फैल गई है। आग पर काबू …