फ्लिपकार्ट पर ब्लैक फ्राइडे सेल  का आज  पांचवा दिन है.सेल में ग्राहक बजट से लेकर प्रीमयम तक के सभी रेंज के फोन को काफी कम दाम में खरीद सकते हैं. सेल में कुछ ऐसे फोन भी लिस्ट किए गए हैं, जिसे 8,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है.

दरअसल सेल में Infinix Hot 12 Play को 11,999 रुपये के बजाए सिर्फ 7,469 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. ग्राहकों को इस फोन में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और पावर के लिए 6000mAh बैटरी मिलती है. 

कैमरे के तौर पर इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें कि एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर, और एक AI लेंस मिलेगा. फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा.

ये फोन Unisoc T610 SoC के साथ आता है. ये डिवाइस XOS 10 पर बेस्ड एंड्रॉयड 11 पर काम करता है. कंपनी ने इस फोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है,जो कि कम कीमत में ज़्यादा बैटरी वाले फोन चाहते हैं.

पावर के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो कि 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग के साथ आएगी. इस फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, एक डेडिकेटेड MicroSD कार्ड स्लॉट, और एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *