भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी। संगठन में लगभग 80 फीसदी चेहरे नए होंगे। पार्टी मंगलवार को भी टीम का ऐलान कर सकती है।

भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली में सोमवार को उत्तराखंड की नई टीम को लेकर मंथन हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट अपने साथ संभावित पदाधिकारियों की सूची ले गए थे। इनमें से कुछ नामों की छंटनी कर दी गई, जबकि ज्यादातर पर सहमति जताई गई।  हाईकमान प्रदेश नेतृत्व को नए पदाधिकारियों के नाम मेल के जरिए भेजेगा।

भाजपा के प्रदेश संगठन में अध्यक्ष भट्ट समेत 22 पदाधिकारी हैं।नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी।

नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *